विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद, आय से अधिक संपत्ति का मामला

पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद आज विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए। आय से अधिक संपत्ति का मामला है।

पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद आज विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना दफ्तर में पेश हुए। विजिलेंस ने 8 दिन पहले उनके घर रेड की थी। विजिलेंस ब्यूरो की टीम वैद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है और इसी कड़ी में लगातार लुधियाना में उनके सराभा नगर स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर टीम दबिश दे चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, वैद की प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। वैद से संपत्ति के मामले टीम क्रॉस क्वेश्चन करेगी। इस कार्रवाई से वैद की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि बताया जा रहा है कि विजिलेंस उनकी संपत्ति के अलावा घर में पड़ी अवैध शराब, अपर हाउस के ऊपर बनी अवैध मंजिलों के निर्माण करवाने में किन लोगों का हाथ रहा है, इन सभी सवालों पर उन्हें घेर सकती है।

यह भी बताया जा रहा है कि वैद के घर के बाहर टीम को कुछ जला हुआ रिकार्ड भी मिला था लेकिन ये रिकार्ड किसका है इसका जवाब वैद्य ही दे सकते। बता दें विजिलेंस द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पहले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी संदीप संधू, रमन बालासुब्रमण्यम और अब कुलदीप वैद विजिलेंस निशाने पर आ गए। फिलहाल वैद से विजिलेंस दफ्तर में सवाल-जवाब चल रहे है।

बताया जा रहा है कि महानगर में कई अन्य पूर्व विधायक भी विजिलेंस के रडार पर है, बेशक वह नेता आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में खुद को सेफ करने की कोशिश में लग चुके है लेकिन विजिलेंस के हाथों में अहम सबूत जुट रहे है जिसके बाद जल्द ही एक अन्य पूर्व विधायक पर एक्शन की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार ने रंगला पंजाब के लिए जो सख्त कदम उठाए, उनका असर दिख रहा: AAP नेता दिलीप पांडे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+