भगवंत मान सरकार ने रंगला पंजाब के लिए जो सख्त कदम उठाए, उनका असर दिख रहा: AAP नेता दिलीप पांडे
पंजाब पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार तीन दिनों से उसकी तलाश कर रही है।

Bhagwant Mann: खालिस्तानी समर्थक और 'वारिश पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। एक के बाद एक कड़े एक्शन ले रही है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने भगवंत मान सरकार की जमकर तारीफ की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता और दिल्ली के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने रंगला पंजाब के लिए कानून व्यवस्था में जो सख्त कदम उठाए हैं, उनका असर दिख रहा है। कहा कि पंजाब पुलिस ने इससे पहले तमाम असामाजिक तत्वों को जेल की सलाखों के पीछे डाला है। उम्मीद है सीएम भगवंत के इस लाउड एंड क्लियर मैसेज को सब समझेंगे।
वहीं आप नेता आतिशी ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दो दिन में जो कार्रवाई की है, उससे देश भर में संदेश गया है कि अगर कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्ऱवाई की जाएगी। आतिशी ने कहा कि इससे पहले दूसरी पार्टियों ने कई ऐसे लोगों को सुरक्षा दी, जो आज इस स्थिति में थे कि पंजाब की शांति भंग कर सकें। दिलीप पांडे ने कहा कि पंजाब सरकार की कार्रवाई देख बीजेपी के लोग भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
Recommended Video

बता दें कि भगवंत मान सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस तीन दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। अब तक पुलिस ने अमृतपाल के 7 बंदूकधारियों सहित 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में पंजाब के माहौल और अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर IGP सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां साझा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईजीपी पंजाब सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
पंजाब पुलिस साफ कह रही है कि गिरफ्तारी अभी बाकी है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अब तक हुई ये कार्रवाई IGP पंजाब ने आगे कहा कि राज्य में शांति है। 'वारिस पंजाब दे' के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई, जिनके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब तक 114 तत्वों ने शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास किया। उन्हें राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से 78 को पहले दिन गिरफ्तार किया गया, 34 को दूसरे दिन और दो अन्य को कल रात गिरफ्तार किया गया। 10 हथियार बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- कैसे पंजाब के युवाओं को 'ह्यूमन बॉम्ब' बनने की ओर धकेल रहा था अमृतपाल सिंह, गुरुद्वारा- रिहैब सेंटर था अड्डा












Click it and Unblock the Notifications