फील्ड अधिकारी फसलों के नुक्सान के आंकड़े जल्द पेश करें: मंत्री धालीवाल

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि फसलों का मुआवजा बैसाखी के आसपास देना शुरू कर दिया जाएगा।

punjab

कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों को हाल ही में हुई बारिश के कारण खराब हुई फसलों के असली आंकड़े भेजने के आदेश दिए हैं। धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि फसलों का मुआवजा बैसाखी के आसपास देना शुरू कर दिया जाएगा इसलिए मुख्य कृषि अधिकारी नुक्सान की असली तस्वीर राज्य सरकार के सामने पेश करें।

उन्होंने कहा कि असली आंकड़े सिफारिश रहित और किसानों को किसी भी परेशानी के बिना जल्द भेजना सुनिश्चित किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने नकली खादें और नकली कीटनाशक दवाओं संबंधी गंभीर नोटिस लेते हुए ऐलान किया कि जल्द ही किसानों की सुविधा के लिए एक अलग शिकायत नंबर जारी किया जाएगा। धालीवाल ने कहा कि कपास का एरिया बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार गंभीर यत्न कर रही है और कपास पट्टी के किसानों को 33 प्रतिशत सबसिडी पर बीज दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+