हरियाणा के किसान अब कर सकेंगे ऑनलाइन जमाबंदी, सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

हरियाणा सरकार लगातार अपने राज्य के किसानों को और सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है।

farmer

चंडीगढ़, 1 जनवरीः हरियाणा सरकार लगातार अपने राज्य के किसानों को और सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है। इसके तहत अब किसान ऑनलाइन अपने जमीन की जमाबंदी कर सकते हैं। अब किसानों को अपनी जमीन की जमाबंदी कराने के लिए सरकारी दफ्तरों की लंबी-लंबी लाइनें नहीं लगनी पड़ेंगी।

दरअसल, हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए ऑनलाइन जमाबंदी कराने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी खुद हरियाणा सरकार ने ट्वीट करते हुए दी है। इस ट्वीट में पोर्टल का लिंक भी दिया गया है।
हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट @mygovharyana से ट्वीट कर बताया गया है कि हरियाणा में अब जमाबंदी की फर्द ऑनलाइन मिलेगी। इसे किसान जमाबंदी की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त फर्द http://jamabandi.nic.in पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही बताया गया है कि कानूनी रूप से जमाबंदी की ये प्रति मान्य होगी।

जैसा कि आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक किसानों को जमाबंदी के सत्यापन के लिए पटवारी के पास जाना पड़ता था, जिसमें कई बार किसानों को लंबी लाइनों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से जुझना पड़ता था। लेकिन आज हरियाणा सरकार ने jamabandi.nic.in वेबसाइट की शुरुआत कर अपने राज्य के किसानों को नए साल का तोहफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+