हरियाणा: जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में विस्तार, 7 और जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए जिला स्तर पर 100 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग, जिला संयोजकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में सात जिलों दादरी, झज्जर, हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद और जींद की जिला कार्यकारिणियों की सूची जारी की।

जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ की दादरी जिले की कार्यकारिणी में विकास चाहर और पूनम सांगवान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शक्ति फौगाट, संजीव सरोहा और पंकज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया हैं। महासचिव के पद पर पूनम कोसल, रवि गोपालवास और नीर कैलाश, सचिव के पद पर अंकित चौधरी, अक्षय धनश्री, अजय शर्मा और विक्रम जाखड़, सहसचिव के पद पर राकेश सांगवान को नियुक्त किया हैं।

Expansion in JJP legal cell

जिला झज्जर में मनजीत राठी और किरपाल सिंह परमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र सिंह और विकास कादियान को कानूनी सेल में उपाध्यक्ष बनाया है। महासचिव के पद पर जय सिंह फौगाट और देशराज चौहान, सचिव के पद पर प्रिया अरोड़ा, सचिन, दीपक और विकास लुहाच को नियुक्त किया है।

कानूनी प्रकोष्ठ की हिसार जिला कार्यकारिणी में सतीश मलिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल राज लंबोरिया, राजबीर सिंह, वेद प्रकाश बासिर को उपाध्यक्ष, जय प्रकाश बेनीवाल, गजेंद्र सिंह पंडित, ओम प्रकाश, राकेश बांगड़, भजन सिंह रावत को महासचिव बनाया है। सचिव के पद पर अमित भनोट, रमेश कुमार डाबड़ा, सीताराम भाट्टी गुलाब हुसैन शर्मा तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर दीपांशु रेवड़ी, प्रवक्ता के पद पर समीर सिहाग, संगठन सचिव के पद पर प्रवीन नैन को नियुक्त किया हैं। वहीं कमल सिंह, पंकज मेहता, धर्मवीर आर्य, दलीप बिश्नोई, फकीर चंद भांभू, राजेंद्र कुमार जाखड़, सहदेव यादव, मनदीप बिश्नोई, अनील कुमार श्योराण और हरी सिंह बूरा कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

सिरसा में कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में जसवंत सिंह पंघाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय बंसल, नरेंद्र यादव, रजनीश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। आशिष वशिष्ठ और नवीन गनेरीवाला को महासचिव, अमन वाधवा, पवन पंगेरिया और सुरेंद्र यादव को सचिव तथा सविंद्र दहिया को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राघव मोंगा मीडिया कोऑर्डिनेटर और संदीप बेनीवाल कोषाध्यक्ष होंगे।

भिवानी जिले में राम मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज नरवा, ईश्वर सिंह काजला, पाले राम को कानूनी प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। मनोज कुमार को महासचिव, धर्मेंद्र मलिक को संगठन सचिव, मनदीप लांबा, चरण सिंह, रमन कस्वां और विजय मेहरण को सचिव बनाया हैं। विजय सिंह पूनिया, प्रवीण तिंमोलिया, कृष्ण लाखन, सुनील मोतीपुर, दिनेश सांगवान, सुशील ढिल्लो और राजेश बिट्टू सहसचिव और दीपक पंघाल प्रवक्ता होंगे।

जिला फतेहाबाद की कानूनी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में हरपाल सिंह, राजीव गोदारा, राहुल मेहता, दलबीर नैन, रविंद्र सहारण को उपाध्यक्ष बनाया है। जितेंद्र उर्फ विक्की, अरूण खिचड़, दीपेंद्र बराड़, राजेश गिल, शत्रुघन ओल्ला और सुखा राम को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक नायक, मनदीप सिंह, सोहन लाल, राकेश कुमार, विक्रम कंबोज को सचिव, संदीप कुमार को प्रवक्ता, जश्नप्रीत को कोषाध्यक्ष, दीपिका को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं।

जींद जिले की कानूनी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में सत्यवान सिंहरोहा और नरेंद्र कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगिंद्र सिहाग को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र रेढू को महासचिव, पवन कुमार राणा, रणजीत विर्क और नरेश सिंहरोहा को सचिव बनाया हैं। गौरव पोडिया, अंकित भारद्वाज, मुनीष खटकड़, जितेंद्र कुमार राणा और अजीत सिंह रुहल कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+