हरियाणा के 6 जिलों में बनेंगे ESI अस्पताल, 14 नई डिस्पेंसरी का भी होगा निर्माण

मीटिंग में सीएम ने बताया कि ESI हेल्थ केयर, हरियाणा प्रदेशभर में 7 ESI अस्पतालों, 3 आयुर्वेदिक इकाइयों, 1 मोबाइल और 85 डिस्पेंसरी के जरिए 25 लाख बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रदान

ESI hospitals will be built in 6 districts of Haryana, 14 new dispensaries will also be built

हरियाणा को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के 6 जिलों में 100 बेड के ESI अस्पतालों की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में 14 नई डिस्पेंसरी का भी जल्द निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मीटिंग में केंद्र की स्वीकृति के लिए आभार प्रकट किया।

मीटिंग में सीएम ने बताया कि ESI हेल्थ केयर, हरियाणा प्रदेशभर में 7 ESI अस्पतालों, 3 आयुर्वेदिक इकाइयों, 1 मोबाइल और 85 डिस्पेंसरी के जरिए 25 लाख बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

कुरुक्षेत्र और तरावड़ी में शुरू होंगी नई डिस्पेंसरी
ESI हेल्थ केयर की मीटिंग के दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को ESI स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र और तरावड़ी में नई डिस्पेंसरी शुरू हो गई हैं। झाड़ली में स्थापित की गई डिस्पेंसरी भी जल्द ही चालू हो जाएगी।

इन जिलों में खुलेंगे 6 ESI अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, करनाल और पंचकूला में 100 बिस्तरों वाले 6 नए ESI अस्पतालों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ESI अस्पतालों की स्थापना के लिए समयबद्ध तरीके से उपयुक्त स्थान और भूमि चिह्नित करें ताकि राज्य में प्रस्तावित ESI अस्पतालों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।

14 नई डिस्पेंसरियां की स्वीकृति
मनोहर लाल ने मीटिंग में बताया कि करनाल, रोहतक, झाड़ली, गन्नौर, मुलाना, घरौंडा, फरुखनगर, कोसली, साहा, छछरौली, पटौदी, भूना, चरखी दादरी और उकलाना मंडी में 14 नये ESI डिस्पेंसरी खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में बताया गया कि केवल रोहतक, पटौदी और झाड़ली के लिए ESI डिस्पेंसरी के लिए ESI निगम, नई दिल्ली से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+