पंजाब: सरकारी आईटी फाजिल्का में लगा रोजगार मेला, कैंडिडेट्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया
punjab hindi news: पंजाब में सरकार रोजगार मेलों का आयोजन करा रही है। कल सरकारी आईटी फाजिल्का में लगा रोजगार मेला करवाया। इसमें आईटीसी कंपनी कपूरथला विशेष तौर पर पहुंची। इस रोजगार मेले में प्लेसमेंट अधिकारी मदन लाल ने बताया कि कैंडीडेट में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने भाग लिया। यह मेला प्रिंसिपल हरदीप कुमार के योग्य नेतृत्व में हुआ।

इस मेले में सब से पहले कैंडिडेट की रजिस्ट्रेशन की गई, जिसमें नवजोत कौर इंग्लिश टीचर और पल्लवी गुप्ता का अहम योगदान रहा। कंपनी से आए आशीष शर्मा मैनेजर एचआर ने सब से पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली और बाद में इंटरव्यू कॉन्टैक्ट किया, जिसमें मैकेनिक, मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, फिटर इलेक्ट्रिशियन और बाहरी आईटी आई के उम्मीदवारों ने भी भाग लिया।
आईटीआई फरीदकोट से आए शिक्षार्थी सुखदीप गोनेआना ने बताया इस मेले अनुशासन में संपन्न हुआ। इस मेले में आईटीसी कंपनी कपूरथला द्वारा 20 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस मेले दौरान प्रोग्राम अधिकारी गुरजंट सिंह सहित समूह स्टाफ उपस्थित था।












Click it and Unblock the Notifications