शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का ऐलान- पंजाब में शहीदों के नाम पर होंगे स्कूलों के नाम

punjab news: पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के नाम अब शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का फैसला किया है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आजादी संग्राम में 80 प्रतिशत से अधिक पंजाबियों ने कुर्बानी दी हैं।

Education Minister Harjot Singh Bains said- Government Schools Will Be Named On Martyrs And Freedom Fighters

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए सीमा की रक्षा करते हुए भी बड़ी संख्या में पंजाबियों ने कुर्बानियां दी हैं। पंजाब सरकार द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का फैसला किया है ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बारे में जान सकें।

जिन स्कूलों के नाम शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे, उनके लिए गांव की पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा प्रस्ताव पास कर शहीद/स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी जीवनी नोट और सरकार द्वारा उनकी शहादत संबंधी दिए तमगे के बारे सूचना स्कूल प्रिंसिपल के माध्यम से आगामी एक महीने में स्टेट हेड क्वार्टर को भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+