हरियाणा के प्रत्येक अस्पताल में जल्द ही होगी ई लाइब्रेरी की शुरुआत: अनिल विज

पंचकूला, 28 जुलाई। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक अस्पताल में जल्द ही ई-लाइब्रेरी की शुरुआत होगी। इससे मेडिकल कालेज भी जुड़े होंगे। विज मंगलवार शाम पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रघनुष आडिटोरियम में डीएनबी ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया अब डिजीटलीकरण की और बढ रही है और हरियाणा प्रदेश भी इस और तेजी से अग्रसर है और इसी कड़ी में राज्य के अस्पताल ई-उपचार से जुड़े हुए हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि राज्य की प्रत्येक पीएचसी व अस्पताल ई-उपचार से जुड़ा होना चाहिए और इस कवायद की ओर स्वास्थ्य विभाग आगे बढ़ रहा है।

E library will be opened in hospitals of Haryana said minister Anil Vij

विज ने कहा कि हरियाणा में जल्द स्वास्थ्य ढांचागत सुविधाओं को लेकर मैपिग करवाई जाएगी, जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। विज ने कहा कि हम प्रजातांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और राज्य के प्रत्येक संसाधन पर हर व्यक्ति का समान अधिकार है। इसलिए हमने स्वास्थ्य के बजट में स्वास्थ्य से संबंधित भवनों के लिए अलग से प्रविधान किया है और स्वास्थ्य विभाग के जर्जर भवनों के लिए जल्द सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद उस भवन की मरम्मत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा को एनीमिया मुक्त करना है और इस संबंध में आज एनीमिया मुक्त हरियाणा पुस्तिका का विमोचन किया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी मुहैया करवाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के 21 जिलों में डाईलेसिस सेंटर, 22 जिलों में सिटी स्कैन, 4 जिलों में कैथलैब संचालित हैं और अंबाला कैंट मे पिछले चार सालों में 10 हजार स्टंट डाले गए हैं। अन्य जिलों में भी कैथलैब खोलने की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग मे 1250 डाक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है, जिसमें से 950 डाक्टरों को चयनित किया गया है। जल्द ही यह डाक्टर विभाग में अपनी सेवाएं देंगे। विज ने कहा कि हम 6 मेडिकल कॉलेज चला रहें और 6 मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

विज ने डीएनबी छात्र डा. अदिति व डा. राहुल पांडेय को प्रमाण पत्र दिया। विज ने एनीमिया मुक्त हरियाणा और सिनर्जी जर्नल पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, एनएचएम के प्रबंध निदेशक प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डा. वीना सिंह, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डा. वीना सिंह, पंचकूला के पीएमओ डा. राजीव कपूर, सिविल सर्जन डा. मुक्ता कुमार भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+