दुष्यंत चौटाला बोले, हरियाणा सरकार ने बजट में 14 नए बाईपास बनाने की स्वीकृति दी

नए वित्त वर्ष हरियाणा सरकार मूलभूत ढांचे के विकास पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस साल जहां अलग-अलग जिलों में 14 नए बाईपास का निर्माण होगा।

Dushyant Chautala says Haryana govt approved construction of 14 new bypasses in budget

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधायक सीता राम यादव द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान सदन में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के कनीना में भविष्य में यातायात बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए अगर बाईपास बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट सही आती है तो जमीन ई -भूमि पर अपलोड करने के लिए आमंत्रित की जाएगी , इसके बाद सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद बाईपास बनाया जा सकता है।

डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि हरियाणा सरकार ने बजट में 14 नए बाईपास बनाने के स्वीकृति दी है , वाजिब पाए जाने पर कनीना बाईपास भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा राज्‍य की 5000 किलोमीटर सड़कों में सुधार कर उन्‍हें हाईटेक बनाया जाएगा। साथ ही नाबार्ड की सहायता से 553.94 किलोमीटर लंबी सड़कों का चौड़ीकरण होगा।

पिछले साल राज्‍य में करीब 311 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण करने के साथ 2954 किलोमीटर सड़कों का मेंटिनेंस किया गया। हरियाणा सरकार के अनुसार ये सभी बाईपास का निर्माण करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, सोनीपत, अंबाला, जींद, यमुनानगर, मेवात और कैथल जैसे जिलों में किए जाएंगे।

हरियाणा सरकार वित्‍त वर्ष 2023-24 में 36 आरओबी और आरयूबी का भी निर्माण कराएगी। इसके अलावा करीब 723 करोड़ रुपये की लागत से हिसार एलिवेटेड रोड और 214.93 करोड़ रुपये की लागत से बल्लभगढ़-मोहना रोड के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस बजट में डबवाली-कालांवाली-रतिया-उचाना-नगुरां- सफीदों को पानीपत से जोड़ने के लिए नया एक्‍सप्रेसवे का प्रस्‍ताव भी रखा गया है। हरियाणा सरकार इस साथ पेहोवा-कुरुक्षेत्र बाईपास-पिपली-लाडवा- यमुनानगर सड़क का चौड़ीकरण करने का प्रस्‍ताव भी रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+