दुष्यंत चौटाला ने NH और PWD के 8500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी विभाग के 8500 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले करीब चार दर्जन प्रोजेक्ट्स की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इन सभी प्रोजेक्ट्स की 25-25 करोड़ रूपये से अधिक की लागत अनुमानित की गई थी। इनमें मात्र तीन प्रोजेक्ट्स को छोड़कर बाकी सभी परियोजनाएं दी गई समय अवधि में पूरी हो जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वन विभाग की क्लीयरेन्स मिलने और कुछ प्रोजेक्ट्स के शुरू करने में देरी अवश्य हुई है। परन्तु हमने तब तक सड़कों को चौड़ा करने की बजाए मजबूत करने का कार्य किया है। बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 5000 एकड़ भूमि का लैंड-बैंक तैयार कर लें ताकि प्रोजेक्ट्स के शुरू करने में देरी न हो, वर्तमान में 550 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह भी जानकारी दी कि एनएच-9 और एनएच-51 को जोड़ने वाली 8.5 किलोमीटर लम्बी फोरलेन सड़क (तलवंडी राणा चौक से मिर्जापुर चौक तक) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है, जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

बताया कि कैथल-राजगढ़ रोड पर सिरसौद-बिचपड़ी, चौधरीवास, मुकलान, सच्चा खेड़ा गांवों में एनएचएआई ने बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी है, इससे जहां ग्रामीणों को भारी ट्रैफिक से निजात मिलेगी वहीं संभावित दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि जींद शहर और उचाना कस्बा का रिंग रोड बनाया जाएगा, इसकी स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि झज्जर जिला के छुछकवास गांव में बाईपास बनाने के लिए 74 प्रतिशत जमीन ई-भूमि पर अपलोड हो चुकी है बाकी भूमि के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए संबंधित क्षेत्र के विधायक से भी अनुरोध किया है। उन्होंने चीका और पुन्हाना बाईपास के लिए की जा रही कार्रवाई बारे भी जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल 16 बाईपास बनाने की प्रक्रिया जारी है जिनमें से 11 बाईपास के लिए ई-भूमि पर सहमति आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+