डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का PWD अफसरों को निर्देश, ऐसी व्यवस्था करें कि रेलवे अंडरपास में ना भरे पानी
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश, ऐसी व्यवस्था करें कि रेलवे अंडरपास न भरे पानी
चंडीगढञ। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज लोक निर्माण विभाग के अफसरों को प्रदेश के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कई अहम निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रबंध किए जाएं कि रेलवे लाइनों के नीचे से गुजरने वाले अंडरपास में बारिश का पानी न भर पाए।

उपमुख्यमंत्री ने जींद के अलावा अन्य गांवों के लोगों के समक्ष आई परेशानियों को समझते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता है वहां अंडरपास के ऊपर शैड लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश का पानी न भरने पाए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद, उचाना समेत अन्य शहरों के बाईपास के बारे में भी चर्चा की।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह से रेलवे लाइनों के नीचे से लोगों की आवाजाही के लिए अंडरपास बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में इन अंडर-पास में पानी भर जाता है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में सीवरेज की व्यवस्था नहीं है और ऐसे में यह बारिश का पानी अंडरपास की जगह में भरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद जिला के अलावा अन्य गांवों के लोगों के समक्ष आई परेशानियों को समझते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता है वहां अडर-पास के ऊपर शैड आदि लगाने की व्यवस्था की जाए ताकि बारिश का पानी न भर पाए।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद, उचाना समेत अन्य शहरों व कस्बों के बाईपास बारे भी चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे के फ्लाईओवर पर चढ़ने-उतरने के लिए सहायक सड़कों के निर्माण बारे भी चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications