पंजाब: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मिले DTBA के अध्यक्ष, वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पर हुई चर्चा

हरपाल चीमा ने आश्वासन दिया कि ओ.टी.एस. स्कीम जल्द से जल्द आएगी और व्यापारियों को उसका फायदा भी होगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन (डी.टी.बी.ए.) के अध्यक्ष पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मिले और " वन टाइम सेटलमेंट स्कीम " (ओ.टी.एस) पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री को व्यापारियों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा। प्रधान वरिंदर शर्मा (बॉबी) ने कहा कि " ओ.टी.एस." स्कीम आने से व्यापारियों को बहुत लाभ होगा, लंबे समय से लटके केस समाप्त हो जाएंगे और अधिकारी भी पूर्ण तौर पर जी.एस.टी. पर फोकस कर पाए।

इसके साथ लिटिगेशन भी कम होगा। हरपाल चीमा ने आश्वासन दिया कि ओ.टी.एस. स्कीम जल्द से जल्द आएगी और व्यापारियों को उसका फायदा भी होगा। उन्होंने कहा कि जल्द सरल स्कीम आएगी, जो व्यापारियों के हित में होगी। चीमा कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की भलाई के काम के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले अमृतसर में सीएम मान ने लिए कारोबारियों से सुझाव, जानिए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+