'अभी घर वापस ना जाएं', दिल्ली सरकार ने की अपील, बताई वजह

कई दिनों तक दिल्ली के अहम इलाकों को डुबोए रखने के बाद यमुना में सोमवार को एक बार फिर पानी बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने राहत कैंपों में रह रहे लोगों से अपील की है।

कई दिनों तक दिल्ली के अहम इलाकों को डुबोए रखने के बाद यमुना में सोमवार को एक बार फिर पानी बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने राहत कैंपों में रह रहे लोगों से गुजारिश की है कि अभी घर ना लौटें। हालांकि, यह भी कहा गया है कि जलस्तर में कम ही इजाफा हुआ है और दिल्लीवालों को खतरा नहीं है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने ट्वीट करके कहा कि जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग घरों को लौटें।

मंत्री ने सोमवार को ट्वीट किया, 'हरियाणा में कुछ इलाक़ों में कल भारी बारिश की वजह से आज यमुना का जल स्तर थोड़ा बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रात तक 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। दिल्लीवालों के लिए इस से खतरा नहीं है। परंतु राहत कैंपों में रह रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घर वापस ना जाएं। जल स्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद ही अपने घरों में वापस जाएं।'

Delhi govt statement about flood

बाढ़ का पानी कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किला, सिविल लाइन्स जैसे इलाकों तक घुस आया था। पिछले दो दिनों में जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही थी। लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर इजाफा होने लगा। सुबह 10 बजे जलस्तर 205.70 तक पहुंच गया। यमुना के जलस्तर ने पिछले सप्ताह 207.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और यह 12 जुलाई को 208 मीटर के स्तर को पार कर गया था। जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

इससे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जलस्तर में कमी शुरू हो गई है और लोग जल्द ही राहत शिविरों से अपने घर लौट सकेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'पानी नीचे जाने लगा है। अब लोग राहत शिविरों से अपने घर वापस जा सकेंगे। हमें उनकी जिंदगी सामान्य करने में उनकी मदद करनी है। मेरी सबसे अपील है कि तन, मन, धन से लोगों की मदद करें। यह पुण्य का काम है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+