पंजाब: पराली न जलाएं, इसलिए किसानों को जागरुक करने बड़े स्तर पर मुहिम चलाएगी मान सरकार

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री ने चल रहे खरीद सीजन के दौरान राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान की निर्विघ्न खरीद और ढुलाई यकीनी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अपने दफ़्तर में राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कहा कि बिना किसी देरी के किसानों के एक-एक दाने की खरीद और ढुलाई की जाये।

news

भगवंत मान ने इस बात पर संतोष जताया कि राज्य भर की मंडियों में लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल आ चुकी है और किसानों को 7307.93 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को बिना किसी परेशानी के ख़रीद प्रक्रिया को पूरा किया जाये।

अलग-अलग विभागों के साथ की समीक्षा मीटिंग
एक अन्य एजंडे पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पराली को न जलाने संबंधी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मानवीय जीवन को भी भारी ख़तरा पैदा होता है। भगवंत मान ने कहा कि किसानों को इसके बुरे प्रभावों से अवगत करवा के इसकी रोकथाम के लिए हर संभव यत्न करने की ज़रूरत है।

राज्य में आम आदमी क्लीनिकों के कामकाज की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष जताया कि रोज़मर्रा के 7500 मरीज़ इन क्लीनिकों का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक मानक इलाज सहूलतें मुहैया करवा के आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य भर के 400 अन्य स्वास्थ्य संभाल केन्द्रों को मज़बूत करने के लिए भी कहा।

राज्य में सेवा केन्द्रों के कामकाज का जायज़ा लेते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन सेवा केन्द्रों में दी जाती सेवाओं के लिए की जाने वाली अतिरिक्त वसूली सम्बन्धी शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने ऐसी गतिविधियों में शामिल मुलाजिमों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य भर के सभी 531 सेवा केन्द्रों में नागरिक केंद्रित सेवाओं के तुरंत निपटारे को यकीनी बनाया जाना चाहिए।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि इंजीनियरिंग विंग के अनुमानों में कोई विस्तार न हो। उन्होंने कहा कि अनुमान सार्थक होने चाहिएं और गलत कामों को अंजाम देने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी। भगवंत मान ने अधिकारियों को ज़मीनी स्तर पर विकास कामों की ख़ुद चैकिंग और पड़ताल यकीनी बनाने के लिए भी कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र की तरफ से सपांसरड स्कीमों के अंतर्गत फंडों के योग्य प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि इन फंडों का प्रयोग राज्य में विकास कामों को बढ़ावा देने के लिए किया जाये। भगवंत मान ने वित्त विभाग को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि सरकार के स्तर पर कोई भी बिल बकाया न रहे।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ नौजवानों को नौकरियाँ प्रदान करने के लिए अल्प अवधि और लंबे समय के लक्ष्यों की पहचान करने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने सरकारी नीतियों और प्रोग्रामों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए निर्विघ्न अंतर- विभागीय तालमेल बनाने के लिए कहा। भगवंत मान ने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी निष्पक्षता और पारदर्शी ढंग से निभाने के लिए कहा।

त्योहारों के सीजन के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को घटिया दर्जे की मिठाईयों और नकली दूध से बने पदार्थों को रोकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी को भी लोगों की कीमती जानों के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि अपने लाभ के लिए लोगों की जान दांव पर लाने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि राष्ट्रीय मार्गों के प्रोजेक्टों के लिए ज़मीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया किसानों को मुआवज़ा देकर जल्दी से जल्दी मुकम्मल की जाये। उन्होंने अधिकारियों को राज्य भर में चल रहे सड़कों के निर्माण कामों में तेज़ी लाने के लिए भी ताकिद की। भगवंत मान ने निर्माण के काम के दौरान गुणवत्ता के उच्च मानक नियमों की पालना को यकीनी बनाने पर भी ज़ोर दिया।

मुख्यमंत्री ने राजस्व, स्थानीय निकाय और शहरी इकाईयों को ज़मीनों की बिक्री-विलेख (सेल डीडज़) पर लगी रोक हटवाने के लिए रणनीति बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागों को इस मामले को जल्दी निपटाने के लिए कानूनी राय लेनी चाहिए। भगवंत मान ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये कहा कि इस नेक कार्य के लिए सभी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही से निभानी चाहिए।

  • मुख्यमंत्री द्वारा चल रहे ख़रीद सीजन के दौरान धान की निर्विघ्न खरीद और ढुलाई के निर्देश
  • मंडियों में 50 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आमद; किसानों को 7307.93 करोड़ रुपए की हुयी अदायगी
  • पराली जलाने के विरुद्ध किसानों को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाने के लिए कहा
  • राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए थोड़े और लंबे समय के लक्ष्यों की पहचान करने के लिए भी कहा
  • त्योहारों के सीजन के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग को नकली मिठाईयों और दूध से बने उत्पादों पर सख़्त निगरानी रखने के भी दिए निर्देश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+