भिवानी रैली की सफलता के लिए दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

digvijay chautala

रविवार को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सिरसा और भिवानी पहुंचे और 9 दिसंबर को भिवानी मे हुई पार्टी की रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूती से खड़ा करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित रैली में जुटा अपार जनसमूह कार्यकर्ताओं की दिन-रात की गई मेहनत का ही परिणाम था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्तओं की बदौलत ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी की भिवानी रैली में प्रदेश के कोने-कोने से लाखों लोग पहुंचे और पार्टी को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि रैली की भीड़ ने पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाये जा रहे जनहित कार्यो पर मुहर लगाई है और विरोधियों को आईना दिखाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+