दिग्विजय चौटाला बने हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष

haryana एचएआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भारतीय ओलंपिक संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि खेल हित में हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे।

Digvijay Chautala became the President of Handball Association India

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को सर्वसम्मति से हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) का अध्यक्ष चुना गया हैं। सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने खेल हित में एक होने का फैसला किया और दिग्विजय चौटाला को एचएआई का अध्यक्ष चुना गया।

एचएआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भारतीय ओलंपिक संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि खेल हित में हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश में हैंडबॉल खेल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा और हैंडबॉल खेल को नई पहचान दिलाने पर जोर रहेगा।

दिग्विजय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं करवाई जाए ताकि हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधा मुहैया करवाने पर उनका पूरा फोकस रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+