धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा सीएम पटनायक से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान लागू करने का किया आग्रह
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित की जा रही प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-यूएसएचए) को ओडिशा में लागू करने की याद दिलाई। इसके साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि ओडिशा में नवीन पटनायक कीओडिशा सरकार पर लोकप्रियता खोने के डर से जानबूझकर इस योजना को लागू नहीं करने का आरोप लगाया।

धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना को ओडिशा में लागू करने के लिए दूसरी बात पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने ओडिशा सीएम नवीन पटनायक को यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि ओडिशा को केंद्रीय योजना से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस योजना को 2013 में देश भर में 300 से अधिक राज्य विश्वविद्यालयों और इसके संबद्ध कॉलेजों को रणनीतिक वित्त पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था।
वहीं भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने भुवनेश्वर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय योजना प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम एसएचआरआई) है। जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। दुखद बात ये है कि ओडिशा सरकार द्वारा इसे राज्य में अभी तक लागू नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जबकि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार को अब तक दो बार पत्र लिख चुकी हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक बैठक में खुले तौर पर सरकार से पीएम को लागू करने का आग्रह भी किया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
प्रवक्ता ने इस बात पर अफसोस जताते हुए कहा कि इस राज्य सरकार इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं कर रही है, क्योंकि उसे भय सता रहा है कि इससे केंद्रीय शिक्षा मंत्री की राज्य में लोकप्रियता बढ़ेगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-यूएसएचए) एक अन्य प्रोग्राम है जो विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा में परिवर्तन लाएगा। राज्य में इसे लागू करने के लिए राज्य सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता है लेकिन केंद्रीय मंत्री द्वारा पत्र लिखे जाने के बावजूद राज्य सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications