शहीद निशांत मलिक के नाम से होगा ढंढेरी सरकारी स्कूल का नाम: दुष्यंत चौटाला

हांसी । प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए हांसी के निशांत मलिक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद निशांत मलिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि शहीद निशांत सिंह मलिक के नाम से ढंढेरी गांव के सरकारी विद्यालय का नाम रखा जाएगा। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि शहीद निशांत मलिक का जाना समूचे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बेशक वे हमारे बीच नहीं रहे हो लेकिन देशवासियों के दिलों में हमेशा रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि निशांत मलिक ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है और उनकी इस कुर्बानी को काभी नहीं भुलाया जा सकता।

Dhanderi government school will be named after martyr Nishant Malik: Deputy CM Dushyant Chautala

इस दौरान डिप्टी सीएम चौटाला ने हांसी स्थित शहीद निशांत मलिक के मकान की ओर जाने वाली गली को पक्का करवाने के लिए नगर परिषद के प्रधान से कहा कि वे जल्द नगर परिषद हाउस की बैठक बुलाकर तमाम औपचारिकताएं पूरी करवाएं। उपस्थित लोगों ने डिप्टी सीएम चौटाला के सामने शहीद के नाम पर ढंढेरी गांव में खेल स्टेडियम व शहीद स्मारक बनवाने की मांग भी रखी जिस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इन दोनों कामों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान प्रवीण एलाबादी, जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद सहित अन्य नेताओं ने भी शहीद निशांत मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+