धामी सरकार ने रुद्रपुर, उधमसिंह नगर को दी बड़ी सौगात, ₹2435 के 4 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
रुद्रपुर में अब कचरे का पहाड़ नहीं दिखेगा। राज्य सरकार नके इस दिशा में बड़ा कदम उठाया। सीएम ने कहा कि अकेले रुद्रपुर के लिए 24 करोड़ के प्रोजेक्ट्स काी सौगात दी गई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में ₹24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण विकास हेतु महत्वपूर्ण है।
आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी। सरकार का लक्ष्य दो-तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेर से मुक्ति दिलाना और उन्हें ग्रीन जोन में बदलना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर से ही कूड़े का निस्तारण शुरू करें। कूड़े को रियूज करें और उनसे कुछ क्रिएटिव चीजें बनाये।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक शहर को "ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी" के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए हम दिन रात प्रयत्नशील हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रूद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, विकास शर्मा, डीएन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications