समाज के हर वर्ग के लिए देवीलाल ने जनकल्याणकारी नीतियों को किया लागू: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज कहा है कि चौ. देवीलाल ने समाज के किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, बुजुर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर जैसे हर वर्ग के लिए अपने शासनकाल में जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया। चौ. देवीलाल ने काम के बदले अनाज योजना को शुरू किया, जो आज मनरेगा का प्रारूप बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दादरी के हुडा सेक्टर में 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर विशाल रैली होगी और दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण होगा। इस रैली को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला संबोधित करेंगे।

 Devilal implemented public welfare policies for every section of the society: Dushyant Chautala

प्रधानमंत्री से मिलने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हिसार के एयरपोर्ट को जल्द शुरू करवाने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री से मिले थे, ताकि एयरपोर्ट शुरू होने से वहां विकास एवं तरक्की के रास्ते खुल सकें। उन्होंने कहा हिसार एविएशन हब हरियाणा का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो विकास के मामले में प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेगा। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को कैथल और दादरी में चौ. देवीलाल जयंती पर कार्यक्रम होंगे। राजेंद्र लिताणी एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि चौ. देवीलाल त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं तथा मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस अवसर पर संगठन सचिव राजेश लिताणी, जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, ईश्वर मान, प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सिलोचना पोटलिया, अल्का आर्य, रामसिंह वैद, जगदीश धनाना, रविंद्र पटौदी, राजकुमार ओबरा, सुरेश शर्मा, जसवीर जमालपुर, मीडिया प्रभारी सतीश बेनिवाल आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+