विश्व स्तरीय औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास ओडिशा सरकार का प्रमुख एजेंडा: ओडिशा के उद्योग मंत्री
ओडिशा के उद्योग मंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए इस वित्त वर्ष में 710 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

ओडिशा के उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने कहा कि विश्वस्तरीय औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास नवीन सरकार का प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग को इसके लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 710.20 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। हम ओडिशा में वर्ल्ड क्लास लैंड बैंक एवं औद्योगिक विकास के लिए निर्माण कार्य करेंगे। उद्योग के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 556 करोड़ रुपये की बड़ी राशि आवंटित की गई है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में आवंटित पिछले वर्ष के बजट से 25 प्रतिशत अधिक है।
बजट 2023-24 की मुख्य बातों पर आज गीता गोबिंद सदन में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री देब ने कहा कि विश्व स्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचे का विकास सरकार के प्रमुख एजेंडे में से एक है। आईडीसीओ ने पहले से ही विभिन्न क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक पार्क विकसित किए हैं। जैसे पारादीप में प्लास्टिक पार्क, अंगुल में एल्युमिनियम पार्क, डेरास में सीफूड पार्क और भुवनेश्वर में इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क।
सीफूड पार्क और प्लास्टिक पार्क में 50 प्रतिशथ से अधिक पट्टा योग्य क्षेत्र पहले ही इकाइयों को आवंटित किया जा चुका है। ईएमसी पार्क में आरबीआई ने हाइपर डेटा सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया है और इसी तरह की अन्य परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।
यह भी पढ़ें- 'ओडिशा शांतिपूर्ण राज्य, जमकर हुए निवेश', नवीन पटनायक का विरोधियों को जवाब












Click it and Unblock the Notifications