'ओडिशा शांतिपूर्ण राज्य, जमकर हुए निवेश', नवीन पटनायक का विरोधियों को जवाब

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में कानून की स्थिति काफी अच्छी है। यहां जमकर निवेश हुए हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विरोधियों पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है। यहां जबरदस्त निवेश आया है, क्योंकि ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि ओडिशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है, इस पर सीएम नवीन पटनायक ने पलटवार करते हुए कहा कि ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है। यहां भारी संख्या में निवेश हुए हैं। हम विश्व कप हॉकी जैसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करते हैं।

उन्होंने कहा कि निवेशकों का आना, यह साबित करता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर कोई निवेश नहीं आता है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि ओडिशा देश में सबसे अधिक निवेश में से एक है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जो कोई ओडिशा आता है या इसके बारे में सुनता है, उसकी पहली प्रतिक्रिया होती कि यह प्रदेश शांतिपूर्ण है। ओडिशा प्रगति इसलिए कर रहा है, क्योंकि यह एक शांतिपूर्ण राज्य है। यहां के लोग शांतिप्रिय हैं और मुझे ओडिशा के लोगों पर गर्व है। सीएम पटनायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को कानूनविहीन बताकर आप राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं। ओडिशा के शांतिप्रिय लोगों के साथ आप अन्याय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नवीन पटनायक की ममता बनर्जी के साथ बैठक, ओडिशा सीएम बोले- तीसरे मोर्चे पर चर्चा एजेंडे में नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+