डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले दिल्ली के फुटबॉल को देश में नंबर 1 बनाएगी केजरीवाल सरकार
दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार जहां दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना कर रही है. वहीं दूसरी ओर एक और कदम बढ़ाते हुए शहीदे-आजम भगत सिंह को समर्पित करते हुए शहीद भगत सिंह फुटबॉल कप का आयोज
नई दिल्ली,12 जुलाई: दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार जहां दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना कर रही है. वहीं दूसरी ओर एक और कदम बढ़ाते हुए शहीदे-आजम भगत सिंह को समर्पित करते हुए शहीद भगत सिंह फुटबॉल कप का आयोजन भी करवा रही है. दिल्ली सरकार के शिक्षा व खेल निदेशालय द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत की गई है. त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया.

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पहली बार दिल्ली के फुटबॉल क्लब्स को एक साथ इतने बड़े स्तर पर लाकर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले से दिल्ली में फुटबॉल कल्चर को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से न केवल दिल्ली को फुटबॉल के क्षेत्र में अव्वल लाने में मदद मिलेगी बल्कि हम फुटबॉल के उभरते सितारों की पहचान भी कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल में मेहनत करें शानदार प्रदर्शन करें, दिल्ली सरकार उन्हें सुविधाओं की कमी नहीं होने देगी.
इन स्टेडियमों में युवा खिलाड़ियों को विकसित की हैं ये सुविधाएं
डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है. हमारे युवा सपना देखे दिल्ली सरकार वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मुहैया कर उनके सपनों को पूरा करने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ सालों में त्यागराज स्टेडियम, छत्रसाल स्टेडियम, ईस्ट-विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, पूंठ कलां व बवाना में राजीव गांधी आदि स्टेडियमों में शानदार सुविधाएं विकसित की हैं. साथ ही साथ सरकार ने सरकार द्वारा फुटबॉल को बढ़ावा और खिलाडियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने के लिए कैर, मुन्डेला व आनंदवास में इंटरनेशनल मानकों के 3 आर्टिफीसियल फुटबॉल ग्राउंड भी विकसित किए गए है.
इस प्रकार के फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से दिल्ली सरकार का विजन दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीगों के अनुरूप स्पोर्ट्स कल्चर डेवल्प करना है, जहां दिल्ली भर के शीर्ष क्लब भाग ले सकते हैं. इस फुटबॉल कप में सुवेधा दिल्ली फुटबॉल क्लब टेक्निकल पार्टनर की भूमिका निभा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications