अक्टूबर में JJP हरियाणा में चलाएगी सदस्यता अभियान, 5 लाख सदस्य बनाने का टारगेट: दुष्यंत चौटाला

जननायक जनता पार्टी (JJP) अक्टूबर माह में प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए JJP ने हरियाणा में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बात की जानकारी खुद हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जेजेपी अक्टूबर माह में प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी और इस अभियान के जरिए पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Dushyant Chautala

इसके साथ ही, प्रदेशभर में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए जेजेपी झंडा अभियान भी चलाएगी। इस दौरान 'एक बूथ एक योद्धा', 'एक बूथ एक सखी' के बारे में जानकारी देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के 19,500 बूथों में से करीब 7200 बूथों पर बूथ योद्धा कार्यक्रम संपन्न हो गया है।

इसके साथ ही, अक्टूबर माह में सदस्यता अभियान के साथ इस अभियान को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि इस माह में जेजेपी के सभी प्रकोष्ठों के संगठन विस्तार का कार्य पूरा करने का फैसला लिया गया है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी की लोकसभा स्तरीय रैलियों के कार्यक्रम के बारे में बताया कि पार्टी ने सोनीपत और फरीदाबाद में सफल रैलियां की है। 17 सितंबर को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की दादरी में रैली होगी।

कहा कि इन कार्यक्रमों के संदर्भ में जेजेपी विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला ने अगली रैली कुरुक्षेत्र में करवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर पार्टी ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली शाहाबाद में करने का फैसला लिया है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में संगठन के सभी साथियों ने मिलकर अच्छा कार्य किया और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत जेजेपी को निरंतर मजबूती मिली है। कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है और जेजेपी चुनाव तैयारियों पर मजबूती के साथ काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+