PhD की डिग्री लेंगे डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, पत्रकारिता की प्रवेश परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान
सिरसा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी से पीएचडी करेंगे। दुष्यंत चौटाला पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रवेश परीक्षा में पास हो गए हैं। डिप्टी सीएम ने प्रवेश परीक्षा में 77 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल परिवार में पीएचडी करने वाले दूसरे शख़्स होंगे। इससे पहले उनके पिता अजय चौटाला ने लोक प्रशासन में पीएचडी की है।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पीएचडी में दाखिले के लिए 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पीएचडी की परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी विषय में प्रश्नपत्र दिए गए. विश्वविद्यालय में परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक चली। विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी परीक्षा देने पहुंचे। वे एक ही गाड़ी लेकर विवि में पहुंचे और उनके कमरे में अन्य 16 अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी। पिछली दफा हुई परीक्षा में दुष्यंत चौटाला किसी कारणवश नहीं बैठ सके थे, मगर इस बार वे परीक्षा देने पहुंचे।

पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित
सीडीएलयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार शाम को जारी कर दिया गया। 74 विद्यार्थियों में से करीब 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब सोमवार को होने वाली काउंसिलिंग में पहुंचेंगे या नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परिणाम उनके लॉगइन आईडी पर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications