सावित्रीबाई फुले का अपमान नहीं सहेगी महाराष्ट्र सरकार, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा

Deputy CM Devendra Fadnavis: क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के बारे में अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान बताया कि इस मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि जिस ट्विटर हैंडल से अपमानजनक सामग्री वायरल की गई थी उसके मालिक के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्विटर इंडिया को तीन बार पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिल सका है।

Deputy CM Devendra Fadnavis

इस संबंध में राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विधानसभा में गुरुवार को सवाल पूछा था। फडणवीस ने कहा कि क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले हम सभी की पूज्य हैं। इसलिए ऐसी कोई भी हरकत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

राज्य सरकार ने इस संबंध में उचित कदम उठाए हैं और ऐसी सामग्री पोस्ट करने वाले ट्विटर हैंडल के मालिक का पता जानने में जुटी है। फडणवीस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कांग्रेस सदस्य बालासाहेब थोरात ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा हो। जिस पर फडणवीस ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि आरोपी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+