'देश में लोकतंत्र है या तानाशाही?' सुनील जाखड़ के बयान पर AAP का पलटवार
'आप' सरकार ने सुनील जाखड़ के बयान का पलटवार किया है। 'आप' प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को घेरते हुए ट्वीट भी किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''जाखड़ साहिब, अब आप पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष हैं, अब बताओ यह देश भारत है या हिंदू राष्ट्र, देश में लोकतंत्र है या तानाशाही?

गौरतलब है कि सुनील जाखड़ आज 'आप' सरकार को घेरते हुए नजर आए। जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा कि, ''भगवंत मान जी, कांग्रेस व 'आप' के समझौते के बाद, अब कांग्रेस को सरकारी पार्टी कहें या विरोधी?'' जाखड़ ने यह भी कहा कि बाढ़ के हालात के बीच सी.एम. मान घूम रहे बाहर, बेंगलूर मीटिंग में सी.एम. मान का क्या काम?, केजरीवाल को सी.एम. मान सिर्फ हवाई जहाज दे देते।












Click it and Unblock the Notifications