दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर, गोपाल राय एक्शन प्लान तैयार करने का दिया निर्देश

दिल्ली सरकार की कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को राजधानी में प्रदूषण के स्तर को कम करने का एक्शन प्लान तैयार करने निर्देश दिया।

Gopal Rai

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को सभी संबंधित विभागों को गर्मी के मौसम में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क की धूल, औद्योगिक प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण-प्रत्यारोपण, कचरा जलाने, नगर वनों, शहरी खेती, जलाशयों, पार्कों के कायाकल्प सहित 16 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। फोर्टिस एस्कार्ट्स द्वारा उत्तर भारत में पहली बार आटो लिवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।

दिल्ली सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान राय ने कहा कि वास्तविक समय स्रोत विभाजन अध्ययन के दौरान उत्पन्न आंकड़ों के आधार पर, पड़ोसी राज्यों को भी प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निवारक कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा। विभागों को एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी योजना प्रस्तुत करने को कहा गया है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले आठ सालों में राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषण में 30 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। राजधानी में पीएम10 प्रदूषण 2014 के 324 पीपीएम से घटकर 2022 में 223 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) रह गया है।

केजरीवाल ने बैठक में श्रमिकों के बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पीएम 2.5 का स्तर 2014 के 149 पीपीएम से घटकर 2022 में 103 पीपीएम हो गया है। 'गंभीर' वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या 2016 में 26 दिनों से घटकर 2022 में महज छह दिन रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+