दिल्ली सरकार जल्द शुरू करेगी Delhi Sports School, निर्माण कार्य तेज
दिल्ली सरकार इस साल जुलाई से दिल्ली स्पोर्ट स्कूल शुरू करने का प्लान बना रही है। बुधवार शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल में स्पोर्ट प्रशिक्षण की तैयारियों और निर्माण का जायजा लिया।

केजरीवाल सरकार का दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल नए सत्र जुलाई से शुरू हो जाएगा। बुधवार (Wednesday) को शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका दौरा कर नए सत्र में स्कूल शुरू होने की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल में विकसित की जा रही स्पोर्ट्स सुविधाओं से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को अंतिम चरण में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अबतक देश में हमेशा पढ़ाई और खेल को अलग-अलग माना गया है। यही कारण है कि इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद भी ओलंपिक में जब पदक तालिका देखी जाती है तो हम बहुत नीचे होते है। दिल्ली सरकार इस अवधारणा को बदलने का काम कर रही है। हम दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और इसके अंतर्गत दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल के द्वारा ये माहौल बनाने का प्रयास कर रहे है जहां खिलाड़ियों का खेल ही उनकी पढ़ाई होगी और देश का हर आदमी कह सकेगा कि खेल भी पढाई है।
स्पोर्ट्स स्कूल में मंजिला शानदार हॉस्टल
केजरीवाल सरकार का दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल एक रेजिडेंशियल स्कूल है। जहां छात्र (student) व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल है। स्कूल परिसर में ही मौजूद 4 मंजिला इस हॉस्टल में छात्रों के लिए किचेन मेस सहित अन्य सभी सुविधाएं मौजूद है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच देंगे प्रशिक्षण
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में एनरोल्ड स्टूडेंट्स को विशेष कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी जाएगी। शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके खेल प्रशिक्षण और प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा। स्कूल के छात्रों को वर्ल्ड-क्लास कोचिंग प्रदान करने के लिए स्कूल पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और एक्सपर्ट ट्रेनर्स (Nurse) को चुनेगी। साथ ही यहां विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कोचिंग और सुविधाओं के अलावा, स्कूल में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित किया जायेगा जो साइंटिफिक तरीकों से स्टूडेंट्स के खेल प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications