दिल्ली सरकार MCD की 1400 KM सड़कों की कराएगी सफाई

दिल्ली सरकार ने एमसीडी की 1400 किलोमीटर तक सड़कों की सफाई योजना तैयार की है। दिल्ली नगर निगम से एनओसी के बाद के बाद सरकार इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

CM Arvind Kejriwal

दिल्ली की चौड़ी सड़कों की सफाई को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाली 1400 किमी लंबी सड़कों की सफाई का काम दिल्ली सरकार खुद ही करना चाहती है। इसके लिए 70 मैकेनिकल रोड स्विपिंग (एमआरएस) मशीनें खरीदने की प्लानिंग कर ली गई है। लेकिन, दिल्ली सरकार यह काम तब तक नहीं कर सकती जब तक कि एमसीडी इस काम के लिए सरकार को एनओसी ना दे। दिल्ली सरकार ने एमसीडी से एनओसी भी मांगी है, लेकिन अफसर एनओसी देने को तैयार नहीं हैं।

19040 किमी सड़कों की सफाई
एमसीडी अफसरों के अनुसार, सभी एजेंसियों को मिलाकर दिल्ली में सड़कों की कुल लंबाई करीब 19,040 किमी है। इसमें सबसे ज्यादा सड़कें एमसीडी के तहत ही हैं, जिनकी कुल लंबाई करीब 15582 किमी है। लेकिन, इनमें से ज्यादातर सड़कों की चौड़ाई काफी कम है। इसलिए एमसीडी एमआरएस मशीनों से सिर्फ उन सड़कों की ही सफाई करती है, जो 60 फीट या इससे अधिक चौड़ी सड़कें हैं। इसलिए पीडब्ल्यूडी की 1440 किमी लंबी सड़कों की सफाई एमसीडी ही करती है। इन सड़कों की सफाई के लिए एमसीडी के बेड़े में 52 एमआरएस मशीनें हैं। 18 नई मशीनें जल्द ही आने वाली हैं। इसके अलावा भविष्य में 44 नई एमआरएस मशीनें खरीदने की योजना है।

अब, अचानक दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी की सड़कों की सफाई खुद ही करने का प्लान बनाया है, जिसके लिए 70 एमआरएस खरीदने का प्लान है। इन सड़कों की सफाई शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार को एमसीडी से एनओसी लेनी होगी, क्योंकि सफाई एमसीडी का ही संवैधानिक अधिकार है। दिल्ली सरकार ने एनओसी मांगी भी है।

किस एजेंसी के तहत कितनी सड़कें

एजेंसी सड़कें
पीडब्ल्यूडी 1440
सीपीडब्ल्यूडी 3.2
एनएचएआई 835
एमसीडी 15,582
आईएफसीडी 356.2
डीएसआईडीसी 314.5
एनडीएमसी 135
डीडीए 340
एनसीआरटीसी 14.2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+