मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अब दिल्ली के स्कूलों में भी खोले जाएंगे 'स्कूल हेल्थ क्लीनिक'
मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अब दिल्ली के स्कूलों में भी खोले जाएंगे 'स्कूल हेल्थ क्लीनिक', जानें कैसे होगी शरुआत
नई दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली में संभावित कोरोना की थर्ड वेव से बचाने के केजरीवाल सरकार हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है। एक्सपर्ट की ओर से संभावित थर्ड वेव को बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। इससे निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सिस्टम को इस तरह से तैयार किया जा रहा है। जिससे कि कोरोना की सैकेंड वेव की तरह सामना ना करना पड़े। अस्पतालों में बच्चों व महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए सरकारी स्कूलों में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर स्कूल हेल्थ क्लीनिक खोलने की योजना तैयार की है। एक अक्टूबर से इस तरह के स्कूल हेल्थ क्लीनिक की शुरूआत की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के अधीनस्थ सरकारी स्कूलों की संख्या की बात की जाए तो यह 1,000 से ज्यादा है। लेकिन दिल्ली सरकार फिलहाल स्कूल हेल्थ क्लीनिक की शुरूआत पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ चुनिंदा स्कूलों में करना चाहती है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत यह शुरूआत अगर सफल होती है तो इसका फिर आगे विस्तार किए जाने की योजना है।
15 स्कूलों से होगी स्कूल हेल्थ क्लीनिक प्रोजेक्ट की शुरूआत
बताया जाता है कि दिल्ली सरकार स्कूल हेल्थ क्लीनिक पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर 15 स्कूलों से करेगी। इन सभी 15 स्कूलों में यह क्लीनिक खोले जाएंगे। इन स्कूलों में मिलने वाले रेस्पांस को देखते हुए सरकार इनका विस्तार करेगी। विस्तारित योजना के तहत इनको 265 स्कूलों में खोला जाएगा। इन क्लीनिक के खुलने से स्कूलों में बच्चों को हेल्थ से जुड़ी सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
दिल्ली में चल रही हैं 500 मोहल्ला क्लीनिक
इस बीच देखा जाए तो इन स्कूल हेल्थ क्लीनिक से पहले दिल्ली सरकार पूरे शहर में अभी तक 500 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का संचालन कर रही है। वहीं आने वाले समय में इस तरह के मोहल्ला क्लीनिक और तेजी के साथ खोलने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है। जमीन की कमी के चलते सरकार 1,000 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई है।
पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शिपिंग कंटेनर में भी शुरू की गई हैं मोहल्ला क्लीनिक
जमीन की कमी होने की वजह से केजरीवाल सरकार ने इनको खोलने का नया तोड़ निकालते हुए अब शिपिंग कंटेनर में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना तैयार की है। दिल्ली का स्वास्थ्य विभाग अब इस तरह के मोहल्ला क्लीनिक पहले से तैयार कराए जाने वाले शिपिंग कंटेनर में ही खोलेगी जिसको जरूरत के हिसाब से आसानी से कहीं भी शिफ्ट किया जा सकेगा। इसकी शुरूआत भी सरकार ने पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर की है।
2018 में की घई स्कूल हेल्थ क्लीनिक खोलने की घोषणा
वहीं अब दिल्ली सरकार स्कूलों में हेल्थ क्लीनिक की शुरूआत करना भी इस योजना को एक और नए विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली सरकार इन स्कूल हेल्थ क्लीनिक की एक अक्टूबर से शुरूआत करेगी। इन क्लीनिकों में जब स्कूल पूरी तरह से खुल जाएंगे तब छात्र व छात्राओं को शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेवाएं दी जाएंगी। हालांकि सरकार की ओर से इस तरह के क्लीनिक खोलने की घोषणा 2018 में की गई थी।
पोर्टा केबिन में खोले जाएंगे यह स्कूल हेल्थ क्लीनिक
इस योजना को जमीनी स्तर पर लाने के लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर अब सरकार ने बच्चों को शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए इस तरह की योजना को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी में है। इन क्लीनिकों को पोर्टा केबिन में रखे जाने की योजना है।
इन क्लीनिक को लेकर यह है योजना
लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूल हेल्थ क्लीनिक के पोर्टा केबिनों में बिजली पानी के कनेक्शन देने का काम किया जाएगा। वहीं फर्नीचर उपलब्ध कराने का काम भी पीडब्लूडी ही करेगा। इन क्लीनिक्स में विशेषज्ञ सलाहकार और डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। बच्चों के साथ-साथ टीचर भी इन क्लीनिकों का उपयोग कर सकेंगे। इन क्लीनिकों में बच्चों का परीक्षण कर उनका पूरा हेल्थ रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इस रिकॉर्ड का जरूरत पड़ने पर उपयोग भी किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications