दिल्ली सरकार का विशाल वृक्षारोपण अभियान, लगाए जाएंगे 52 लाख पौधे
पर्यावरण की सुधार की दृष्टि से दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत पूरी दिल्ली में लाखों पौधे लगाने की योजना है।

दिल्ली सरकार 26 फरवरी से शुरू हो रहे अपने विशाल पौधरोपण अभियान के दौरान 52 लाख पौधे लगाएगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार आम तौर पर मानसून में यह अभियान शुरू करती है लेकिन कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें उससे पहले लगाने की जरूरत होती है।
उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों से 2021, 2022 और 2023 के पौधरोपण का तीसरे पक्ष से ऑडिट कराने को भी कहा। मंत्री ने कहा कि आप सरकार पौधारोपण से पहले संबंधित जगह की उपयुक्तता का परीक्षण करने के लिए एक समिति भी बनाएगी ताकि पौधों के बचे रहने की संभावना में सुधार हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शास्त्री पार्क के पास एक जगह से पौधारोपण अभियान शुरू करेंगे राय ने कहा कि इस साल कुल 52 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
बता दें कि दिल्ली में पिछले दिनों प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने की दिशा में सरकार (Delhi Government) ने कई कदम उठाए। राष्ट्रीय राजधानी से यमुना नदी में बहने वाले दूषित जल के ट्रीटमेंट प्लान के प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे अलावा दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स को हानिकारक स्तर तक पहुंचने के लिए दिल्ली सरकार गंभीरता से लिया है। जिसके तरत पूरी दिल्ली में इस वर्ष 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications