Coronavirus: दिल्ली सरकार ने जरूरी दवाओं के लिए दी 104 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री का भी कार्यभार देख रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि कोविड के पिछले अनुभवों से हमने बहुत कुछ सीखा है और इससे सरकार को भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

aam aadmi party

विश्वभर में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं की खरीद के लिए अतिरिक्त 104 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि अस्पतालों में जरूरी दवाइयों की कमी न हो इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय को 104 करोड़ रूपये का अतिरिक्त फंड दिया जाएगा।

इस राशि से जल्द ही जरूरी दवाइयों की खरीद की जाएगी।सरकार ने अस्पताल इंचार्जों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अस्पतालों में सभी जरूरी दवाइयों का पूरा स्टाक उपलब्ध रखें।

इस बारे में फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री का भी कार्यभार देख रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि कोविड के पिछले अनुभवों से हमने बहुत कुछ सीखा है और इससे सरकार को भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। हमने सभी तैयारियों और संभावित मामलों को लेकर अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी को समय रहते जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

कोरोना की तैयारियों के अतिरिक्त स्थिति की जरूरतों को देखते हुए ही दवाइयों की खरीद के लिए अतिरिक्त राशि जारी की गई है। यह राशि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए स्वीकृत की गई है कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी दवा की कमी न हो और वे किसी भी आपात स्थिति के लिए पहले से तैयारी हों।

AAP की ओर से कहा गया कि जरूरी दवाइयों की कमी ना हो, इसके लिए 104 करोड़ का अतिरिक्त फंड जारी किया जा चुका है। साथ ही सरकार द्वारा अस्पतालों तैयारी करने के आदेश दे दिए गए है। अस्पताल में बेड, वैंटिलेटर, आईसीयू की सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+