दिल्ली सरकार ने 773 करोड़ किए मंजूर, अब एमसीडी कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन-पेंशन

दिल्ली नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को अब समय पर वेतन और पेंशन मिल जाएगी,

Delhi

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने एमसीडी के लिए 773 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन मिल जाएगी और उन्हें कोई धरना या प्रदर्शन भी नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले एमसीडी कर्मचारियों को महीनों तक अपने सैलरी और पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ता था।

समय पर मिलेगा मार्च-अप्रैल का वेतन
दरअसल, दिल्ली नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को अब समय पर वेतन और पेंशन मिल जाएगी। इससे दिल्ली सरकार द्वारा राशि जारी करने के बाद एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन देना आसान होगा। इससे कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल महीने का वेतन समय पर मिल पाएगा।वही जनहित के कार्यों में भी गति मिलेगी। वही एमसीडी कर्मचारी समय पर सैलरी मिलने पर अपने खर्चों और जिम्मेदारियों को आसानी से निभा सकेंगे।

शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल सरकार के इस निर्णय से एमसीडी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों आदि को समय पर वेतन का भुगतान होगा।सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि एमसीडी में पैसे की कमी नहीं होने देंगे। इसके साथ ही एमसीडी के सभी कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलेगा और दिल्ली की साफ सफाई का ध्यान अच्छे से रखा जाएगा। इससे पहले दिल्ली के अस्पताल व अन्य प्रोजेक्ट का स्वयं निरीक्षण करने वाले सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में चल रहे विकास कार्य को समय पर पूरा करने का दिशा निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+