पंजाब के व्यापारियों के साथ मुलाकात करेंगे सीएम केजरीवाल, सुनेंगे मुश्किलें
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान आज भी अमृतसर में हैं। रात अमृतसर में रुकने के बाद केजरीवाल व सीएम मान आज गुरुवार होटल ताज में व्यापारियों के साथ मुलाकात करेंगे।
यह मुलाकात व्यापारियों की मुश्किलों को जानने व आने वाले समय में पंजाब की रणनीति में बदलाव लाने में सहयोगी होंगी। पंजाब सरकार की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार यह मीटिंग सुबह 11 बजे के करीब होटल ताज में शुरू होगी।

जिसमें माझा के 50 के करीब व्यापारियों को न्योता दिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें आस है, केजरीवाल व सीएम मान उनकी मुश्किलों का जल्द हल निकालेंगे।
देर रात चली बैठकें
रात केजरीवाल व सीएम भगवंत मान अमृतसर के ताज स्वर्णा होटल में ही रुके हुए थे। इस दौरान देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा। कुछ संगठनों के पदाधिकारियों को इस दौरान मिलने का समय दिया गया था।
इसके अलावा कई AAP सीनियर लीडर भी इस ताज में पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024, नगर निगम चुनावों और पंचायती चुनावों को लेकर भी बातचीत हुई है।
दोपहर बाद जालंधर में बैठक
केजरीवाल व सीएम भगवंत मान की आज दो बैठकें है। अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात के बाद वह जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे के करीब वह जालंधर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। यहां वह दोआबा के व्यापारियों से मिलेंगे और उनकी मुश्किलें सुनेंगे।
वहीं 15 सितंबर यानी शुक्रवार को केजरीवाल व सीएम भगवंत मान लुधियाना पहुंच रहे हैं। शुक्रवार भी वह दो बैठकें करने वाले हैं। लुधियाना में बैठकों के बाद वह मोहाली का रुख करेंगे और वहां भी व्यापारियों से उनकी मुलाकात होगी।












Click it and Unblock the Notifications