दिल्ली: CM केजरीवाल बोले- पंजाब के क‍िसानों की फसली नुकसान के लिए मुआवजा दें चन्नी सरकार

दिल्ली: CM केजरीवाल बोले- पंजाब के क‍िसानों की फसली नुकसान के लिए मुआवजा दें चन्नी सरकार

नई द‍िल्‍ली, 26 अक्टूबर: पंजाब में अगले साल 2022 में व‍िधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर पंजाब की राजनीत‍ि पूरी तरह से गरमायी हुई है और पंजाब में सत्‍ता रूढ पार्टी कांग्रेस में पहले से ही काफी लंबे समय से स‍ियासी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में द‍िल्‍ली सरकार ने बेमौसम बरसात से क‍िसानों को हुए फसली नुकसान की भरपाई क‍े ल‍िए ₹50,000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा देने का ऐलान क‍िया था। वहीं, अब द‍िल्‍ली सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी सरकार की तरह पंजाब की कांग्रेस सरकार से भी यह मांग कर डाली है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा- किसानों को मुआवजा दें चन्नी सरकार

मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने ट्वीट के जर‍िए पंजाब कांग्रेस से मांग की है क‍ि ''पंजाब के कई इलाकों में बेमौसम बरसात से किसानों की पकी तैयार फसल खराब हो गई है। दिल्ली के किसानों को हम ₹50,000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दे रहे हैं। मैं पंजाब के सीएम चन्नी जी से अपील करता हूं कि पंजाब के किसानों को भी उचित मुआवजा जल्द से जल्द दें।''

दिल्ली के किसानों से बोले केजरीवाल- दुखी मत रहिए

बताते चलें क‍ि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत बुधवार को कहा था, ''मैं दिल्‍ली के सभी किसानों से कहना चाहता हूं कि आपको दु:खी होने की जरूरी नहीं है। मैं हूं ना। आपकी सरकार है ना। हम आपकी हर मुसीबत में आपके साथ खड़े हैं। पिछले पांच-छह साल से जब-जब ऐसे मौके आए, जब किसी वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, आप की सरकार ने आगे बढ़कर आपका साथ दिया। हमने हर बार 50 हजार रुपए प्रति हेक्‍टेयर अपने किसान भाईयों को मुआवजा दिया। यह पूरे देश में सबसे ज्‍यादा मुआवजा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+