जलालाबाद के 150 गांवों के लोगों नही मिल रहा पानी: केजरीवाल

फाजिल्का, 19 फरवरी 2022। पंजाब में पिछले लंबे समय से विभिन्न सरकारें राज कर रही हैं। लेकिन आज भी जलालाबाद क्षेत्र के 150 के करीब गांव ऐसे हैं, जिन्हें पीने के लिए पानी तक मुहैया नहीं हो रहा। लोग पैसों से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। यह आरोप आप के दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल ने जलालाबाद में आयोजित रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए लगाए।

delhi cm arvind kejriwal said people of jalalabad not get water

यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया और सभी को वोट का इस्तेमाल जरूर करने की अपील की। जलालाबाद में संबोधित करते अरविद केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच साल से यहां कांग्रेस की सरकार है, लेकिन पानी की समस्या का भी कांग्रेस हल नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि यहां आकर लोगों की समस्याओं के बारे में पता चला है, लेकिन वह विश्वास दिलाते हैं कि अगर लोगों ने उन्हें मौका दिया, तो इन समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। अरविद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां मिलकर केवल आप को ही टारगेट कर रहे हैं। कांग्रेस वाले शिअद के बारे में कुछ नहीं बोलते और शिअद वाले कांग्रेस के बारे में नहीं बोलते। इसके बाद वह अबोहर के लिए रवाना हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+