हरियाणा की सियासत में केजरीवाल की एंट्री, 2024 पर टिकी निगाहें

चंड़ीगढ़. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी अपने पैर हरियाणा में जमाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के बाद पंजाब फतेह कर चुकी आम आदमी पार्टी (AAP) का अब अगला टारगेट हरियाणा है। पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशभर में पार्टी के विस्तार की रूपरेखा तैयार करते हुए अब हरियाणा पर फोकस कर दिया है। 7 और 8 सितंबर को अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर हिसार में रहेंगे।

 Delhi CM Arvind Kejriwals entry in Haryana election battle: Target assembly election 2024
हिसार जिले की आदमपुर सीट से विधायक पद से कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद अब यहां उपचुनाव भी होना है।ऐसे में अरविंद केजरीवाल के पास आदमपुर उपचुनाव के जरिए वर्ष 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए ग्राउंड तैयार करने का पूरा मौका है। अरविंद केजरीवाल भी बखूबी जानते हैं कि उपचुनाव का असर आने वाले आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसलिए वह आदमपुर में दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। युवाओं पर भी पार्टी का फोकस रहेगा।

पंजाब में पार्टी की जीत का सबसे बड़ा फैक्टर यूथ ही रहा है। ऐसे में 7 सितंबर को हिसार में अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान यूथ को ही संबोधित करने वाले हैं। अगले दिन उनकी आदमपुर हल्के में रैली होगी। इसके अलावा भी दोनों नेताओं के कई जगहों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम हैं। उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन चुनावी घोषणा से पहले ही पार्टी नेताओं ने आदमपुर में सक्रियता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+