अरुणा आसिफ अली अस्पताल में जनता के लिए शुरू हुआ OPD ब्लॉक, CM केजरीवाल ने किया उद्धाटन
अरविंद केजरीवाल सरकार लगातर दिल्ली के हेल्थ सिस्टम को और मजबूत व बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिविल साइंस स्थित अरुणा आसिफ अली अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया।
उद्धाटन के बाद से अरुणा आसिफ अली अस्पताल ओपीडी ब्लॉक अब जनता के लिए शुरू हो गया है। बता दें कि ओपीडी में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को अब परेशान नहीं होना होगा। सुविधाओं में हुए विस्तार के बाद यहां दोगुने मरीज इलाज हो सकेगा।

बता दें कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब एक हजार मरीज आते हैं। लेकिन, अब नया ब्लॉक बन जाने के बाद यह संख्या बढ़कर दो से तीन गुना होने की उम्मीद है। ओपीडी के उद्धाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,
शिक्षा और स्वास्थ्य दो ऐसी चीजें हैं जो सरकार को अच्छी और मुफ्त जनता को देनी चाहिए। हमारी सरकार ने सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सुविधाएं फ्री कर दी है। अगर हम रामराज्य की परिकल्पना करें तो उसमें सबके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी व फ्री होनी चाहिए।
दिल्ली सीएम ने कहा कि मैं ये नहीं कह सकता कि हम रामराज्य के करीब पहुंच सकते हैं, लेकिन हमारी सरकार इस दिशा में काम करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें, केजरीवाल सरकार ने अरुणा आसिफ अली अस्पताल में करीब 22.8 करोड़ रुपए की लागत से ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला नया ओपीडी ब्लॉक बनाया है।
इस ब्लॉक में 25 परामर्श कक्ष हैं। दो लिफ्ट और दो सीढ़ियां हैं। इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा है। नवनिर्मित ब्लॉक में काफी जगह है और पूरी तरह से वातानुकूलित है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ब्लॉक का निरीक्षण के दौरान मैंने कुछ मरीजों से भी बात की। एक अम्मा सोनिया विहार से आई थीं।
सोनिया विहार इस अस्पताल से काफी दूर है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में डॉक्टर बहुत अच्छे हैं। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, स्थानीय विधायक प्रहलाद सिंह साहनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications