दिल्ली: G-20 के लिए 23 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से हनुमान सेतु तक के सड़क के सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 23 करोड़ रूपये के परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से हनुमान सेतु तक 4।6 किमी सड़क का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। प्रोजेक्ट में इन सड़कों की रिसर्फेसिंग, फूटपाथ व सेंट्रल वर्ज का सौन्दर्यीकरण व मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाना शामिल है।
डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों को परियोजना संबंधी सारा काम मानसून से पहले तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से हो पालन हो।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली द्वारा जी-20 की मेजबानी करना हम सभी के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों को सड़कों पर चलने का बेहतर अनुभव प्रदान करने और जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर हम दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे है।
इसी के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से हनुमान सेतु तक की सड़क का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों तरफ हरियाली का भी खास ख्याल रखा जाएगा।
PWD मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विजन अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है। इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके। इससे शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ तो कम होगी ही। साथ में यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications