Ranchi: राज्य में आयोजित हो रहे झारखंड आदिवासी दिवस पर CM हेमंत सोरेन का दावा-राज्य की बनेगी एक अलग पहचान
रांची: सोमवार को केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव से राज्य की एक अलग पहचान बनेगी। इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से अतिथि आएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा वृहत पैमाने पर पूरी भव्यता के साथ झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2023 को एक अलग पहचान मिलेगी। इस बार इस महोत्सव का देश भर में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। खुशी की बात है कि देश- दुनिया से इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लोग आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी परंपरा, कला- संस्कृति, रहन- सहन, आदिवासी उत्पाद और गीत-संगीत -नृत्य को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन इस कड़ी में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, प्रकाश हंस, मुन्ना उरांव, अजीत उरांव, निकोलस एक्का, साइमन कच्छप, सोनू एक्का, अनीश अहमद, विजय बड़ाईक, जरिया उरांव, बबलू उरांव, धंजू नायक, सचिन कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications