पेंशन घोटाले के दोषियों को मिलेगी सजा, अनिल विज बोले- उम्मीद है CBI सही जांच करेगी
Haryana गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोर्ट के ऑर्डर पर CBI इस मामले की जांच करेगी और यह इतना बड़ा घोटाला होता रहा। उम्मीद है CBI इसकी ठीक जांच करेगी और इसके जो दोषी है उन्हें सजा मिलेगी।

हरियाणा में हुए कथित पेंशन घोटाले मामले पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया आई है। गृह मंत्री विज ने कहा कि उम्मीद है कि CBI इस मामले की ठीक जांच करेगी और इस मामले में जो दोषी है उन्हें सजा मिलेगी।
हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित पेंशन घोटाले मामले को लेकर हाईकोर्ट ने CBI को जांच के आदेश दिए हैं, जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोर्ट के ऑर्डर पर CBI इस मामले की जांच करेगी और यह इतना बड़ा घोटाला होता रहा। उम्मीद है CBI इसकी ठीक जांच करेगी और इसके जो दोषी है उन्हें सजा मिलेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 मई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में जाने से यह इनकार करने के सवाल पर गृह मंत्री विज ने कहा कि देश में जो आम आदमी पार्टी पैदा हो गई वो किसी कानून व परंपरा को नहीं मानती। इनका अपनी डफली अपना राग है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
हरियाणा में NRI शिकायत निवारण आयोग के गठन के निर्देशों पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा NRI की जो समस्या होती है उस पर समय रहते सुनवाई हो इसके लिए इसके गठन के आदेश दिए हैं। NRI के पास समय की कमी रहती है और सुनवाई नहीं हो पाती। कई बार सुनने में आया कि समय की कमी के कारण वह परेशान होते हैं। इसलिए मुख्य सचिव को NRI शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठन के लिए पत्र लिखा गया है जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके।












Click it and Unblock the Notifications