Jharkhand: उल्टी गिनती शुरू, सीएम हेमंत बोले-फूट डालो राज करो की राजनीति खत्म, कांग्रेस ने मनाया जश्न

Ranchi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, फूट डालो और राज करो की राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Hemant Soren

रांचीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद लंबे समय के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल नजर आया। चुनाव परिणाम के पहले रूझान में बढ़त मिलने के साथ ही रांची स्थित कांग्रेस भवन में जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत अन्य नेता-कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक दूसरे को बधाई दी। चुनाव परिणाम के बार कांग्रेस भवन में बजरंज बली के जयकारे के नारे भी लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कर्नाटक चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- 'फूट डालो-राज करो' राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को हाई बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।'

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि कर्नाटक तो अभी शुरुआत है। साल 2024 में भी बीजेपी को जवाब मिलेगा। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कर्नाटक पिछले आठ साल में देश की जनता ने बीजेपी को गहराई से देखा है। बीजेपी के कुशासन को, उनके झूठे वादे, अब जनता समझ चुकी है। प्रदीप यादव ने कहा कि कर्नाटक से बदलाव की शुरुआत होगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर रूझान आने के साथ ही रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। वहीं प्रारंभिक चुनाव रूझान के साथ ही कांग्रेस भवन में हलचल बढ़ती गई। जैसे-जैसे परिणाम आता गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाकर शुरू कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि इस चुनाव परिणाम का असर अब पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान ही लोकतंत्र में सर्वापरि है। पार्टी चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+