Madhya Pradesh: बेतुल में पानी की टंकी के निर्माण में भ्रष्टाचार, AAP कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के बेतुल में पानी की टंकी निर्माण में गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए। आप कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के बेतुल के पांढरा गांव में पानी की टंकी निर्माण में आम आदमी पार्टी ने गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और स्थानी जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग की।
बेतुल के पांढरा गांव के ग्रामीणों के साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता गांव में पानी की टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर टंकी निर्माण में हेरफेर करने का आरोप लगाया। मामले में गांव के कुंदन काकौड़िया, अशोक उइके तथा केपी मालवीय का कहना है स्वजलधारा योजना अंतर्गत पांढरा एवं चोर पांढरा गांव में दो पानी टंकी का निर्माण 2010-11 किया, जिसमें एक टंकी का निर्माण हुआ और दूसरी टंकी के चार पिलर बनाए।
जिससे ग्रामीणों को आज तक पानी की एक भी बूंद नहीं मिल पाई है। उन्होंने पंचायत ने अधिकारियों पर भी शासकीय राशि का उपयोग किया है। जिलाध्यक्ष अजय सोनी ने इसकी जांच करवाकर ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ओमकार यादव, अशोक सलाम, अर्जुन काकोडिया, मंगलसा काकोडिया, अनिल सलाम सहित अन्य लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications