तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने 63 उम्मीदवारों के नाम फाइलन किए
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने 63 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। फाइनल किए गए उम्मीदवारों के नामों की सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस केंद्रीय कमेटी को भेज दी गई है। माना जा रहा है अगले सप्ताह तेलंगाना कांग्रेस अपने चुनावी उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर देगी।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पार्टी वॉर रूम में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के तीसरे दिन उम्मीदवारों के तौर पर 63 नाम फाइनल किए गए, इस बैठक के दौरान वहां काफी गहगहमी देखने को मिली।
तेलंगाना कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू ने अपनी रिपोर्ट में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नेताओं का अनुकूल मूल्यांकन किया है।
जिस पर समिति के कुछ सदस्यों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है साथ ही चुनावी रणनीतिकार कनुगोलू के सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली के बारे में चिंता जताई है। इतना ही नहीं कनुगोलू के सर्वेक्षण पर संदेह जताया है और सवाल किया है कि बिना किसी खास राजनीतिक बैग्राउंड वाले लोगो को ऐसे कैसे अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
दूसरे दलों से कांग्रेस में शामिल हुए नेता जिन्हें पैराशूट उम्मीदवार कहा जा रहा है उनका रणनीतिकार द्वारा समर्थन करने का विरोध हो रहा है। जिसके परिणामस्वरूप समिति अध्यक्ष को शेष क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा स्थगित करने के लिए कहा गया।
उम्मीदवारों के नामों में विवाद का मुख्य मुद्दा करीमनगर, येलारेड्डी, आदिलाबाद, महेश्वरम, पालकुर्थी, पेद्दापल्ली, सिरसिला, कोरुतला, वायरा, सत्तुपल्ली, जुबली हिल्स, सिकंदराबाद, उप्पल, कुथबुल्लापुर, मेडचल, तुंगतुर्ती एलबी नगर, महबूबनगर, नारायणखेड, हुस्नाबाद, आदिलाबाद समेत कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के चयन के बीच माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications