UP: प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- गैस सिलिंडर नहीं महिलाओं को सशक्त बनाना के लिए रोजगार-सुरक्षा जरूरी
नई दिल्ली, 08 जनवरी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शनिवार को कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सशक्त बनाना है तो एक गैस सिलिंडर वाली प्रथा बंद होनी चाहिए। उन्हें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा कैसी मिल रही है, ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए महिलाओं को भी अपने हक के लिए लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि वे न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को पसंद करती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी वे काफी प्रभावित हैं। कहा कि इंदिरा गांधी साहस और महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ लड़ रहीं महिलाओं से प्रेरणा लेकर ही ये नारा निकला है कि 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं।' महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति का मुकाबला सिर्फ प्रेम से हो सकता है। इससे सिर्फ सकारात्मकता से लड़ सकते हैं। महिलाओं को निडर होकर राजनीति करने के लिए हमें उनकी मदद करनी होगी। सेहत के मामले में यूपी निचले पायदान पर है। महिलाओं के स्वास्थ्य के मामले में हालत और खराब है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आए तो प्रदेश में डॉक्टरों के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे। प्रत्येक परिवार को दस लाख तक का इलाज फ्री देंगे। हर स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए अलग से डॉक्टर होंगे।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications