तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार कर रही पांच गारंटी वाला घोषणा पत्र, 17 सितंबर को सोनिया करेंगी अनावरण
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ही है। कर्नाटक में पांच गारंटी योजनाओं के दम पर जीत हासिल कर चुकी कांग्रेस तेलंगाना चुनाव में भी ऐसा ही प्रयोग कर सकती है। कांग्रेस की चुनावी रणनीतिकार टीम घोषणापत्र तैयार कर रही है। इन पांच गारंटियों का अनावरण 17 सितंबर को हैदराबाद में होने वाली "विजयभेरी" सार्वजनिक बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा किया जाएगा।

टीपीसीसी घोषणापत्र समिति ने आगामी विधानभा चुनाव का घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया तो कर रही है। इसके साथ ही खुलासा हुआ है कि कांग्रेस की चुनावी टीम के रणनीतिकार सुनील कनुगोलू और उनकी टीम ने देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी की योजनाएं और वादों की पूरी सूची नहीं तो एक महत्वपूर्ण हिस्सा पहले ही तैयार कर लिया है।
सुनील कनुगोलू की टीम संभाल रही ये जिम्मेदारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार सुनील कनुगोलू की टीम को पांच गारंटियों का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील को "अभय हस्तम" के नाम से जाना जाता है उन्होंने तेलंगाना और यहां के लोगों की जरूरतों और विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार ये योजनाएं तैयार की है। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी के अभियान के लिए तैयार किया था।
उम्मीदवारों का चयन
सुनील की टीम केवल घोषणापत्र ही नहीं तैयार कर रहे हैं बल्कि कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीतियों को आकार देने के लिए उन पर बड़ा भरोसा किया है। उम्मीदवार चयन से लेकर पार्टी की पूरीी रणनीति तैयार करने तक महत्वपूर्ण बैठकों सुनील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications