जयपुर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर सीएम गहलोत से चर्चा
जयपुर, 7 मार्च। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान दौरे पर हैं। सोमवार दोपहर को वे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया। जयपुर में वे एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल हुईं। मंगलवार सुबह लखनऊ के लिए वापस लौट जाएंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर चर्चा की जा सकती है।

दरअसल, कांग्रेस को गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री गहलोत की इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राज्य में इन प्रदेशों के उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी करने को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार जयपुर के अलावा उदयपुर और जोधपुर के होटलों में भी इन विधायकों को रखने की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस के लिहाज से बाड़ेबंदी के लिए राजस्थान से ज्यादा कोई मजबूत राज्य नहीं है। यहां पहले भी विधायकों की बाड़ेबंदी की जा चुकी है। गहलोत बाड़ेबंदी के मास्टर माने जाते हैं, इससे पहले भी उन्होंने इस तरह की बाड़ेबंदी की हैं।












Click it and Unblock the Notifications