गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी, 200 लोगों की बनाई सोशल मीडिया टीम
गांधीनगर, 27 मार्च: गुजरात कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले अपनी सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया है और मतदाताओं के बीच पार्टी के काम के बारे में जानकारी फैलाने और फर्जी खबरों से खुद को बचाने के लिए लगभग 200 कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

200 कार्यकर्ताओं की बनाई टीम
गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि नई भर्तियों में जिला और मेट्रो स्तर पर 41अध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 44 सचिव और 60 कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं।
उन्होंने कहा, चुनाव से पहले पार्टी ने अपने सोशल मीडिया को संभालने के लिए एक नई टीम की घोषणा की है। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं और पार्टी आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर एक मेगा बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है।
फर्जी खबरों का करेंगे मुकाबला
उन्होंने दावा किया कि टीम में समर्पित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। वे हमारे अन्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे और उनके साथ एक नेटवर्क स्थापित करेंगे, जिनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूदगी है ताकि वे पार्टी के बारे में फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं का मुकाबला करके आगामी विधानसभा चुनावों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।












Click it and Unblock the Notifications